क्या आप कोटक नियो मे अकाउंट खोलने जा रहे हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें इस पोस्ट मे हम बात करेंगे kotak neo kya hai और कैसे ये पुराने वाले एप कोटक सिक्यूरिटीज से अलग है क्या क्या नए फीचर हैं इसमे सब बात करेंगे।
कोटक नियो एक स्टॉक ट्रेडिंग एप है जो कोटक ग्रुप के द्वारा लॉंच किया गया है जो एक ट्रेडर और इन्वेस्टर को बेहतर प्लैटफ़ार्म के साथ एडवांस यूजर फ्रेंडली expericene देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
वैसे तो मार्केट मे पहले से ही बहुत सारे फूल टाइम स्टॉक ब्रोकर मौजूद हैं इस बात का भी पता लगाते हैं की कोटक नियो बाकी ब्रोकर से अलग क्या क्या सर्विसेस दे रहा है।
इस पोस्ट मे हर हम आपको कोटक नियो एप के बारे मे स्टेप बाय स्टेप जानेंगे तो चलिये शुरू करते हैं…..…
Table of Contents
Kotak Neo App Download कैसे करें?
इस एप को डाउनलोड करने के लिए आप डाइरेक्ट प्ले स्टोर मे जा कर Kotak Neo App सर्च कर सकते हैं और जो पहला एप आएगा उसे इंस्टॉल कर सकते हैं इसके साथ हम आपको इसका प्ले स्टोर का लिंक भी दे रहे हैं उसपर क्लिक करके भी आप फोन मे इंस्टॉल कर सकते हैं।
अकाउंट ओपेन करने से पहले इसके कुछ चार्जेस बारे मे जानते हैं जिस से आपको क्लियर रहेगा की इसमे अकाउंट ओपेन करने चाहिए या नही।
Kotak Neo kya hai और जानिए इसके Account Opening And Other Charges
कोटक नियो ने demat account charges के लिए चार तरह का प्लान बनाया है जो आपके जरूरत और इसके Criteria के अनुसार चुन सकते हैं।
कोटक नियो ने सब्स्क्रिप्शन बेस्ड प्लान बनाया है नीचे दिये हुए टेबल के मध्याम से इसका चार्जेज को देख सकते हैं। अगर आपका उम्र 30 साल से कम है और आप ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो ये प्लान सिर्फ आपके लिए ही डिज़ाइन किया गया है। इस प्लान का नाम है:-
1. Trade Free Youth Plan
सर्विस | चार्जेज | चार्जेज | चार्जेज |
---|---|---|---|
अकाउंट ओपेनिंग चार्ज | फ्री | ||
ट्रेड फ्री यूथ प्लान सब्स्क्रिप्शन | 99 एक साल के लिए। दूसरे साल से 499 देने होंगे। | ||
इंट्राडे | 0 ब्रोकरेज। | ||
स्टॉक डिलिवरी | 0 ब्रोकरेज। | ||
कैरी फॉरवर्ड F&O ट्रेड्स के लिए | 0 ब्रोकरेज। | ||
मौजूदा धारकों के लिए स्विचिंग शुल्क | नि: शुल्क | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (खरीदने पर ) | फ्री | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (बेचने पर ) | 20 या 0.04% जो सबसे कम हो। | ||
अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज | 0 होल्डिंग 50 हजार से कम होने पर। (बीएसडीए) | ₹100+GST हर साल 50 हजार से ज्यादा और 2 लाख से कम होने पर। | ₹50+जीएसटी हर मंथ 2 लाख या उस से ज्यादा होने पर। और नॉन बीएसडीए अकाउंट मे बदल कर दिया जाएगा। |
कॉल एंड ट्रेड चार्जेज पर कॉल | ₹49+जीएसटी पर ऑर्डर |
अगर आपका उम्र 30 से ज्यादा हो गया है तो आप ट्रेड फ्री प्लान को चुन सकते हैं। इस प्लान मे कुछ सर्विसेस के लिए थोड़ा एक्सट्रा चार्ज लग रहा है लेकिन आपको कुछ और अलग सुविधाएं दी जा रही है।
2. Trade Free Plan
सर्विस | चार्जेज | चार्जेज | चार्जेज |
---|---|---|---|
अकाउंट ओपेनिंग चार्ज | ₹ 99 | ||
ट्रेड फ्री प्लान सब्स्क्रिप्शन | फ्री | ||
इंट्राडे | फ्री | ||
स्टॉक डिलिवरी | 0.25% | ||
कैरी फॉरवर्ड F&O ट्रेड्स के लिए | ₹20 पर ऑर्डर। | ||
मौजूदा धारकों के लिए स्विचिंग शुल्क | 499+जीएसटी हर साल। | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (खरीदने पर ) | फ्री | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (बेचने पर ) | 20 या 0.04% जो सबसे कम हो। | ||
अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज | 0 होल्डिंग 50 हजार से कम होने पर। (बीएसडीए) | ₹100+GST हर साल 50 हजार से ज्यादा और 2 लाख से कम होने पर। | ₹50+जीएसटी हर मंथ 2 लाख या उस से ज्यादा होने पर। और नॉन बीएसडीए अकाउंट मे बदल कर दिया जाएगा। |
कॉल एंड ट्रेड चार्जेज पर कॉल | ₹90+जीएसटी मैक्सिमम, ऑर्डर कंप्लीट होने पर |
ट्रेड फ्री प्रो प्लान के नाम से ही पता चल रहा होगा की ये सब्स्क्रिप्शन उनके लिए है जो एक प्रो ट्रेडर हैं इसमे एडिशनल सर्विसेस देखने को तो मिलेंगे लेकिन इसके चार्जेज एक प्रो ट्रेडर ही दे सकता है स्माल वॉल्यूम मे इतना चार्ज देना किसी शुरुआती ट्रेडर के लिए मुश्किल हो सकता है।
3. Trade Free Pro
सर्विस | चार्जेज | चार्जेज | चार्जेज |
---|---|---|---|
अकाउंट ओपेनिंग चार्ज | फ्री | ||
ट्रेड फ्री प्लान सब्स्क्रिप्शन | ₹249+जीएसटी हर महीने | ||
इंट्राडे | फ्री | ||
स्टॉक डिलिवरी | 0.1% | ||
कैरी फॉरवर्ड F&O ट्रेड्स के लिए | ₹20 पर ऑर्डर। | ||
सभी लिक्विड ईटीएफ (डिलीवरी ट्रेड) | हर ट्रांजैक्शन वैल्यू पर 0.01% | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (खरीदने पर ) | फ्री | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (बेचने पर ) | 20 या 0.04% जो सबसे कम हो। | ||
अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज | 0 होल्डिंग 50 हजार से कम होने पर। (बीएसडीए) | ₹100+GST हर साल 50 हजार से ज्यादा और 2 लाख से कम होने पर। | ₹50+जीएसटी हर मंथ 2 लाख या उस से ज्यादा होने पर। और नॉन बीएसडीए अकाउंट मे बदल कर दिया जाएगा। |
कॉल एंड ट्रेड चार्जेज पर कॉल | ₹70+जीएसटी मैक्सिमम, ऑर्डर कंप्लीट होने पर |
4. Dealer Assisted Plan
सर्विस | चार्जेज | चार्जेज | चार्जेज |
---|---|---|---|
अकाउंट ओपेनिंग चार्ज | फ्री | ||
ट्रेड फ्री प्लान सब्स्क्रिप्शन | ₹499+जीएसटी (सिर्फ एक बार) | ||
इंट्राडे | 0.39% या ₹21 जो भी अधिक हो। | ||
स्टॉक डिलिवरी | 0.39% या ₹21 जो भी अधिक हो | ||
स्टॉक्स & इंडेक्स फ्युचर | 0.39% | Stock & Index Options | |
स्टॉक्स & इंडेक्स ऑप्शन | ₹39 पर लॉट | ||
करेंसी फ्युचर | ₹9 पर लॉट | ||
करेंसी ऑप्शन | ₹5 पर लॉट | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (खरीदने पर ) | फ्री | ||
डीपी लेनदेन शुल्क (बेचने पर ) | 20 या 0.04% जो सबसे कम हो। | ||
अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज | 0 होल्डिंग 50 हजार से कम होने पर। (बीएसडीए) | ₹100+GST हर साल 50 हजार से ज्यादा और 2 लाख से कम होने पर। | ₹50+जीएसटी हर मंथ 2 लाख या उस से ज्यादा होने पर। और नॉन बीएसडीए अकाउंट मे बदल कर दिया जाएगा। |
कॉल एंड ट्रेड चार्जेज पर कॉल | ₹50+जीएसटी मैक्सिमम, ऑर्डर कंप्लीट होने पर |
Kotak Neo Account Open कैसे करें?
कोटक नियो डिमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगा। अगर आपके पास कोटक सिक्यूरिटीज का पहले से अकाउंट है तो उस से आप नियो अकाउंट मे स्विच कर सकते हैं यहा पर हम आपको कोटक का फ्रेश अकाउंट कैसे खोलते हैं ये बताएँगे।
ये रहें स्टेप्स जिसके जरिये आप अकाउंट को खोल सकते हैं बिना कोई परेशानी का।
- ऊपर हमने आपको एप को इंस्टॉल करने के लिए बता दिया है इंस्टॉल होने के बाद ओपेन करें।
- अब अपना नंबर दर्ज करें और ओटीपी डाल कर वेरिफ़ाई करें।
- इसमे अपना इनवेस्टमेंट एक्सपिरियन्स को सिलेक्ट करें अगर फ़र्स्ट टाइम ट्रेडिंग अकाउंट ओपेन कर रहे हैं तो beginner चुने और आगे बढ़ें।
- इसमे आपको अपना केवाईसी डिटेल्स डालना है पैन कार्ड और डेट ऑफ बर्थ फिर कंटिन्यू करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर डालें और ओटीपी डाल कर वेरिफ़ाई करें।
- अब अपना पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें जैसे अपना पैरेंट्स नेम, एड्रेस और नॉमिनी नेम।
- इस स्टेप मे आपको अपना ईमेल आईडी वेरिफ़ाई करना होगा।
- अपना marital स्टेटस, occupation और वार्षिक आय को सिलेक्ट करके आगे बढ़ें।
- इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट को इसके साथ जोड़ना होगा पहले बैंक सिलेक्ट करें फिर आईएफ़एससी और अकाउंट नंबर डालें
- अब आपको अपना सेल्फी और signature अपलोड करना है।
- इस स्टेप मे आपको अपने उम्र के अनुसार प्लान सिलेक्ट करें फिर नेक्स्ट करें।
- अब आपको e-sign करना होगा इसके लिए अपना आधार नंबर एंटर करें फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसको यहाँ डाल कर नेक्स्ट करें।
अब आपका प्रोसेस पूरा हुआ। इसके बाद आपको 24 से 48 घंटे तक इंतेजार करना है ये आपको मेल के जरिये लॉगिन डिटेल्स भेज देंगे।
Also Read this 👉 Best Top 6 Demat Accounts Apps in India 2023
kotak neo vs kotak securities app मे डिफ़्रेंट क्या है?
कोटक सिक्यूरिटीज की तरह नियो एप का भी प्ले स्टोर पर 1 मिल्यन प्लस डाउनलोड हो गए हैं और रेटिंग की बात करें तो दोनों एप का 4.2 स्टार की रेटिंग मिला है। कोटक नियो एप मे यूजर इंटरफ़ेस काफी इम्प्रूव किया गया है पिछले एप की तुलना मे।
कोटक एक फुल टाइम ब्रोकर होने के कारण न्यू एप मे भी आपको स्टॉक टिप्स देखने को मिलेगा। साथ ही आप इसमे बास्केट और ब्रैकेट ऑर्डर भी लगा सकते हैं। ओवरऑल इस एप मे टेक्नालजी और यूजर इंटरफ़ेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है कोटक सिक्यूरिटीज के मुक़ाबले।
Kotak neo customer care से कॉन्टैक्ट कैसे करें?
अपने ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कोटक नियो ने चार चैनल्स बनाए हैं जिन से आप इसके कस्टमर केयर से बात करके अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।
- कोटक नियो Customer Service मे आप नीचे दिये हुए नंबर्स से डाइरेक्ट कॉल कर सकते हैं हर दिन: 8AM to 6PM कॉल- 1800 209 9191
- नियो साइट से लाइव चैट के जरिये भी बात कर सकते हैं।
- Whatsapp number – +91 77389 88888
- [email protected] इस ईमेल आईडी के जरिये भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
आप kotak Neo के साथ Refer and Earn करके पैसे भी कमा सकते हैं।
जब आपका कोटक नियो एप मे अकाउंट ओपेन हो जाये तो आप इसमे ट्रेडिंग तो कर ही सकते हैं साथ ही अपने दोस्त या फॅमिली मेम्बर्स का भी अकाउंट खुलवाकर पैसे कमा सकते हैं बस आपको इसमे रेफर एंड सेक्शन मे जाना है और लिंक को कॉपी करके whatsapp या मैसेज के जरिये उनके फोन मे भेजना है।
जब आपके लिंक से कोई भी अकाउंट ओपेन होता है तो आपको 300 रुपये हर अकाउंट और 2 साल तक उस अकाउंट से 10% तक ब्रोकरेज भी मिलेगा।
तो अपना अकाउंट खोलें और रेफर करना स्टार्ट करें……
Also Read this 👉 छोटे-छोटे कार्य करके ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये
kotak Neo faqs:-
क्या कोटक नियो अच्छा है या बुरा?
अगर आपका उम्र 30 साल से कम है और ब्रोकरेज़ बचाना चाहते हैं तो कोटक नियो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमे यंग यूथ के लिए स्पेशल प्लान दिया गया है जो कभी अच्छा हो सकता है बाकी ब्रोकर की तुलना मे।
क्या कोटक सिक्योरिटीज ट्रेडिंग के लिए सुरक्षित है?
कोटक सिक्योरिटीज एक फुल टाइम ब्रोकर के साथ एक बड़ा ग्रुप भी है जो Bse और Nse से रजिस्टर है। साथ ही यह स्टॉक ट्रेडिंग, म्यूचुअल फ़ंड, जैसे सुविधाएं प्रदान करता है। तो हम कह सकते हैं की ये एक सुरक्षित प्लैटफ़ार्म है।
डीमैट खाता खोलने के लिए शुल्क क्या है?
कोटक नियो की बात करें तो इसमे डीमैट अकाउंट खोलना फ्री है लेकिन इसके subscrioption प्लान के लिए तय किया हुआ चार्ज देना होगा। चार्ज जानने और इसके बारे मे पूरी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
क्या डीमैट खाता बंद करना जरूरी है?
जी हाँ, अगर आप डीमैट अकाउंट का इस्तेमाल लंबे समय से नही कर रहे हैं तो आपको अपना अकाउंट को बंद करवा देना चाहिए इस से आप हर साल लगने वाला Amc चार्ज से बच सकते हैं।
मोबाइल से डीमैट अकाउंट कैसे खोले?
बहुत आसान है बस आपको जिस भी ब्रोकर मे अकाउंट खोलना है उसका प्ले स्टोर से एप इंस्टॉल करें फिर अपना मोबाइल नंबर और अपना पर्सनल डिटेल्स डालें इसके बाद 24 से 48 घंटे मे आपका अकाउंट को अप्रूव कर दिया जाएगा। मेल मे आए डिटेल्स डाल कर आप लॉगिन कर सकते हैं।
क्या मैं 1000 रुपए से ट्रेडिंग शुरू कर सकता हूं?
शेयर मार्केट मे कोई भी सेट अमाउंट नही है की आपके पास उतना पैसा होने ही चाहिए तभी आप ट्रेडिंग कर सकते हैं। जी हाँ आप 1000 से भी अपना ट्रेडिंग यात्रा शुरू कर सकते हैं लेकिन आपका मकसद 1000 से सीखने का होना चाहिए।
ट्रेडिंग अकाउंट खोलने में कितना पैसा लगता है?
मार्केट मे बहुत सारे ब्रोकर्स हैं जो आपको फ्री मे ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का ऑप्शन देते हैं लेकिन हर ब्रोकर का आपके हर लेनदेन पर अलग-अलग तरह का चार्ज देने होते हैं। हम सलाह देते हैं की आप एक बार मार्केट रिसर्च जरुर करें।
पोस्ट के बारे मे।
उम्मीद है आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा होगा और आपके सवाल kotak neo kya hai का जवाब आपको मिल गया होगा। इस पोस्ट मे हमने कोशिश किए हैं आपको हर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फिर भी इस पोस्ट के बारे मे आपको और कोई जानकारी की जरूरत हो तो आप हमे कमेंट मे पूछ सकते हैं।
Also Read this 👉 5 बेस्ट पीडीएफ रीडर एप्स